Gold Silver Price Today: सोना 9000 और चांदी 18000 तक महंगी, जाने ताजा भाव

सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई है। सोने में 9039 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी और चांदी में 17,938 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा गया है।आइए जानते हैं कि इम्पोर्ट ड्यूटी लगने के बाद सोने-चांदी कितना महंगा हुआ है। 24 कैरेट वाले सोने का भाव 1,62,425 रुपये चल रहा है। इसमें 8983 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,54,851 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,64,497 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 1 किलो चांदी का दाम 2,95,692 रुपये चल रहा है। इसमें 16,630 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,90,224 रुपये प्रति किलो का लो और 2,79,062 रुपये प्रति किलो का ाई बनाया है।