NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट, CBI ने मास्टरमाइंड बताया, कोचिंग में छात्रों को सवाल बताए

NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके सही जवाब बता दिए थे। CBI कुलकर्णी को ही लीक मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक कुलकर्णी लातूर का रहने वाला हैं। केमिस्ट्री का डोमेन एक्सपर्ट हैं। कई सालों तक NEET पेपर तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा भी रहा हैं। कुलकर्णी को पेपर तक सीधी पहुंच थी। वह पुणे में अपने घर पर कोचिंग क्लास चलाता था। जहां वो पहले ही NEET पेपर में आने वाले सवालों का जवाब कैंडिडेट्स को बता देता था। 3 मई के पेपर से पहले अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से कई स्टूडेंट्स लीक पेपर दिया। इधर, पेपर लीक से दुखी दिल्ली की 20 साल की लड़की और यूपी के लखीमपुर खीरी के 21 साल के युवक और गोवा के 17 साल के लड़के ने फांसी लागकर सुसाइड कर लिया है।