Share Market : शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 23700 के पार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले रोकने और समझौते की उम्मीद जताने के बाद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखी गई। आईटी और अदाणी समूह के शेयरों में उछाल आया, जबकि विदेशी निवेशकों ने भी खरीदारी की। एसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 366.71 अंक बढ़कर 75,706.88 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 107.45 अंक की बढ़त के साथ 23,760 पर कारोबार कर रहा था।
