शादी में गूंजा ‘तमंचे पे डिस्को’ का लाइव वर्जन, युवती ने हाथ में तमंचा लहराते हुए किया डांस, Video
प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के अकोडिया गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बारात समारोह के दौरान युवती का तमंचे के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवती अपने हाथ में तमंचा लहराते हुए फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह बारात प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र से आई थी, जिसमें शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि युवती ने खुलेआम तमंचा लहराते हुए “रिवॉल्वर रानी” स्टाइल में डांस किया, जिसे देखकर बाराती और ग्रामीण दोनों स्तब्ध रह गए। “तमंचे पे डिस्को” जैसे अंदाज में किए गए इस डांस ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है और वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ जलनखोर कहेंगे कि यह तमंचा है और लड़की बेहद संस्कारी घर से होगी 🥹 pic.twitter.com/JjTcGdtO7Z
— Ravi Verma (@Jatav_ravi563) May 19, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मांधाता पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती के पास तमंचा कहां से आया और क्या यह असली हथियार था या फिर किसी तरह की लापरवाही या प्रदर्शन का हिस्सा था। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और संबंधित लोगों की पहचान करने में लगी हुई है।
