शाह की जगदलपुर में 4 मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग, यूपी के CM योगी भी मौजूद, पहली बार बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। जगदलपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अलावा उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग में काफी मुद्दों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। जिनमें सबसे पहले आंतरिक सुरक्षा को लेकर किया जाएगा।

बस्तर नक्सलमुक्त होने के साथ ही अब आंतरिक सुरक्षा के ऊपर फोकस किया जा रहा है। जिसमें बाहरी लोगों से किस प्रकार से सुरक्षा करनी है इस मामले को लेकर भी फोकस किया गया है। साथ ही आपसी समन्वयक को देखा जा रहा है कि किस प्रकार से 3 राज्यों में आपसी सहमति से कोडिनेट किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास पर अब ध्यान दिया जाएगा। जिससे कि क्षेत्र के पर्यटन स्थल से लेकर यहां की धरोहर, विरासत आदि को किस प्रकार से संजोना है। उसपर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सबके अलावा आपसी सहयोग भी देखा जा रहा है।