Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक कमजोर पड़ा, निफ्टी 23500 से फिसला

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भारी बिकवाली के दबाव में खुले। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इन कारकों ने बाजार की शुरुआत को कमजोर कर दिया। निफ्टी 50 सूचकांक 23,457.25 पर खुला, जिसमें 160.75 अंकों या 0.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 74,806.49 पर खुला, जो 394.36 अंकों या 0.52 फीसदी नीचे था। बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कमजोर होती मुद्रा और महंगाई की चिंताएं निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ रही हैं।