मेलोनी को स्टोल, UAE के प्रेसिडेंट को केसर आम, पीएम मोदी ने विदेश यात्रा पर दिए ये उपहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 5 दिवसीय विदेश यात्रा (संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) से स्वदेश लौट आए हैं. प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्रा के दौरान 5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन कलाओं को दर्शाने वाले खास गिफ्ट्स दिए हैं.
सबसे खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट कीं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हुई. इनके अलावा पीएम ने मेलोनी को दो स्टोल- (मुगा सिल्क स्टोल और शिंरुई लिली स्टोल), आगरा के मास्टर कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित पच्चीकारी मार्बल इनले वर्क बॉक्स भी गिफ्ट के रूप में दिए.
इटली के प्रधानमंत्री को भेंट किया गया मुगा सिल्क स्टोल अपनी प्राकृतिक सुनहरी रंगत और सादगी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. असम के इस ‘गोल्डन सिल्क’ को बिना किसी कृत्रिम रंग के तैयार किया जाता है जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ परंपरा को दर्शाता है. ये प्राकृतिक रूप से दुनिया के सबसे मजबूत धागों में से एक है, जिसकी चमक समय के साथ और गहरी होती जाती है.
PHOTO | Prime Minister Narendra Modi gifted a Muga silk stole to Italian Prime Minister Giorgia Meloni. Muga silk, known as the “Golden Silk” of Assam, is a rare and prestigious textile from the Brahmaputra Valley in Northeast India. Celebrated for its natural golden hue and… pic.twitter.com/Y64BDHbdr2
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
इटली के प्रधानमंत्री को एक अन्य गिफ्ट्स के रूप में शिंरुई लिली सिल्क स्टोल दिया गया है जो मणिपुर की शिंरुई काशोंग चोटी पर उगने वाले दुर्लभ फूलों से प्रेरित है. तांगखुल नागा समुदाय के लिए ये फूल पवित्रता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. लिली का फूल इटली के पुनर्जागरण काल (रेनेसां) की कला में भी सुंदरता और अनुग्रह का प्रतीक रहा है, जो दोनों देशों को जोड़ता है.
बताया जा रहा है कि इस खूबसूरत मार्बल बॉक्स के अंदर भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो सबसे बड़े दिग्गजों की संगीत रचनाएं रखी गई हैं. इसमें प्रसिद्ध हिंदुस्तानी गायक भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की गहरी और भावपूर्ण प्रस्तुतियां शामिल हैं. उनके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक प्रस्तुति देने वाली पहली संगीतकार और भारत रत्न से सम्मानित कर्नाटक गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के आध्यात्मिक रूप से जागृत करने वाले संगीत का संग्रह भी इसमें मौजूद है.
PHOTO | Prime Minister Narendra Modi gifted a Shirui Lily silk stole to Italian Prime Minister Giorgia Meloni. The Shirui Lily silk stole draws its inspiration from the misty heights of Shirui Kashong Peak in Manipur, India. It is inspired by the rare Shirui Lily, a delicate… pic.twitter.com/6BmUfpRPml
— Press Trust of India (@PTI_News) May 21, 2026
इटली के राष्ट्रपति को दिया गया कीमती मार्बल इनले बॉक्स आगरा के पच्चीकारी या पिएत्रा हुनर का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. इसे चमकीले सफेद संगमरमर से बनाया गया है, जिसके ऊपर लेपिस लाजुली, फिरोजा, मैलाकाइट, मूंगा और मदर-ऑफ-पर्ल जैसे अर्ध-कीमती पत्थरों को बेहद सटीकता से तराश कर जड़ा गया है. इस बॉक्स पर उकेरे गए सुंदर फूलों और ज्यामितीय पैटर्न इसकी खूबसूरती को बेजोड़ बनाते हैं.
इसके अलावा पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को केसर आम भेंट किए.
