PM मोदी आज 51 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 47 शहरों में होगा मेगा शो
देश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले के जरिए 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसके लिए पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी 5 दिनों की यात्रा का भी जिक्र किया है.यह आयोजन केवल नौकरी बांटने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि युवाओं के लिए बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है.
खास बात ये है कि इस प्रोग्राम का आयोजन देश के अगल-अगल जगहों पर किया जा रहा है. इसके पहले सरकार ने दावा किया है कि रोजगार मेले के जरिए भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और मिशन मोड में बदला गया है. यही वजह है कि रोजगार मेलों में करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं.
