कपूर खानदान की लाडली से किया ब्रेकअप, अब राजेश खन्ना की नातिन को डेट कर रहा हीरो? कैमरा देख छिपाया चेहरा
वेदांग रैना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइंस में आ गए हैं. एक्टर की लव लाइफ चर्चा में है. खुशी कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्हें राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन के साथ देखा गया. कैमरा देखकर नाओमिका अपना चेहरा छिपाती दिखीं. इसके बाद से दोनों के अफेयर की बातें शुरू हो गई हैं.
‘चांद मेरा दिल’ की स्क्रीनिंग के दौरान नाओमिका सरन और वेदांग रैना को साथ देखा गया. दोनों को साथ देखकर जब पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना चाहा, तो नाओमिका ने अपना चेहरा छिपा लिया. इसके बाद वो वैदांग के साथ कार में बैठकर चली गईं. स्क्रीनिंग पर दोनों के बीच गहरा बॉन्ड भी साफ नजर आया, जिसे देखकर फैन्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
सुपरस्टार की नातिन होने के बावजूद नाओमिका का सिंपल लुक लोगों का ध्यान खींच ले गया. 25 साल के वैदांग का कूल अवतार भी देखते ही बना. फैन्स ने कमेंट करते हुए कहा कि दोनों क्यूट हैं. कई लोगों ने फ्यूचर कपल का टैग भी दिया. हालांकि, वेदांग और नाओमिका एक-दूसरे को डेट कर भी रहे हैं या नहीं, इस पर अभी उन्होंने कुछ नहीं कहा है.
वेदांग रैना और खुशी कपूर का रिलेशन भी किसी से छिपा नहीं है. दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद इस साल जनवरी महीने में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. वेदांग और खुशी में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की खबरों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. ब्रेकअप के दोनों एक्स कपल लाइफ में मूवऑन कर चुके हैं. एक ओर जहां वेदांग को नाओमिका के साथ देखा गया. वहीं खुशी कपूर अपने एक्स के साथ दिखाई दीं.
