Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में गिरावट, चांदी ₹3700 लुढ़की, सोना भी हुआ कमजोर

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 759 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 158322 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि MCX पर जुलाई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 3,731 रुपये या 1.35% रुपये कमजोर होकर 272985 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गई।