Gold Silver Price Today : चांदी में ₹2,000 की तेजी, सोना भी हुआ महंगा, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत बाजार खुलते ही 2,000 रुपये प्रति किलो उछल गई जबकि सोने की कीमत में करीब 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,70,628 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,72,603 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2000 रुपये की तेजी के साथ 2,72,628 रुपये तक उछला।

यह 1,372 रुपये यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 2,72,000 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना भी मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र में यह 1,57,616 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,57,541 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 282 रुपये की तेजी के साथ 1,57,898 रुपये तक पहुंचा।

24 कैरेट वाला सोना 600 रुपये की गिरावट के साथ 158290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 550 रुपये फिसलकर 1,45,100 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,720 रुपये पर है। चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,84,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।