छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, 46.5°C के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और राजनांदगांव 46.5°C तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है. रायपुर में अधिकतम तापमान 45.1°C रहा, जबकि माना एयरपोर्ट पर पारा 45.7°C तक पहुंच गया. इसके अलावा दुर्ग में 45.2°C और बिलासपुर में 45.1°C तापमान दर्ज किया गया.
पारंपरिक रूप से ठंडे माने जाने वाले उत्तरी जिलों में भी गर्मी से राहत नहीं है, जहां अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.7°C रहा.
