कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया, शिवकुमार नए CM होंगे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया। वह दोपहर 3 बजे लोकभवन पहुंचे और 5 मिनट बाद ही निकल गए। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सेक्रेटरी को इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। इससे पहले दिन में सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी।
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि मीटिंग में डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी। वह अगले सीएम होंगे।
नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे।
