महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 12 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है. पुणे के फुगेवाड़ी में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों ही मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं. जहरीली शराब के सेवन से मौत के मामले सामने आने के बाद एक्शन में आए पुलिस-प्रशासन ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है.