31 मई को अधिक मास पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग, पैसों की तंगी दूर करेंगे ये उपाय
साल 2026 में 31 मई को आ रही अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) की पूर्णिमा एक बेहद दुर्लभ और पवित्र संयोग लेकर आ रही है. इस दिन रवि योग और सद्विचार योग जैसे कई अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन महासंयोगों में किए गए कुछ विशेष उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने और घर में पैसे को चुंबक की तरह खींचने का काम करते हैं. जानते हैं इस विशेष पूर्णिमा का महत्व, बनने वाले शुभ योग और वो चमत्कारी उपाय जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं:
हिंदू कैलेंडर में अधिक मास तीन साल में एक बार आता है, जिसे भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है. इस महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा फल मिलता है. यदि आपके घर में पैसा टिकता नहीं है या फिजूलखर्च बढ़ गया है, तो इस दिन किए गए टोटके और उपाय सीधे मां लक्ष्मी की कृपा दिलाते हैं.
31 मई 2026 को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है, जो सभी प्रकार के दोषों को नष्ट कर सफलता दिलाने वाला माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति से कई अन्य लाभकारी योग भी सक्रिय रहेंगे. इस शुभ योग में की गई पूजा-अर्चना से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
मुख्य द्वार पर हल्दी और गंगाजल का छिड़काव
अधिक मास पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें , एक तांबे के लोटे में साफ जल लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल और एक चुटकी हल्दी मिला लें. अब इस पानी को अपने घर के मुख्य द्वार (मेन गेट) पर छिड़कने के बाद हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से राहु दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है.
पीपल के पेड़ पर मीठा जल और दीपक
पूर्णिमा की सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना बेहद शुभ होता है. इस खास पूर्णिमा पर जल में थोड़ा सा दूध और चीनी या गुड़ मिलाकर पीपल की जड़ में चढ़ाएं. इसके बाद शाम के समय पीपल के पेड़ के पास घी का एक दीपक (दीया) जरूर जलाएं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है, जिससे घर की आर्थिक कंगाली तुरंत दूर होती है.
मां लक्ष्मी को अर्पित करें कौड़ियां और मखाने
शाम के समय घर के मंदिर में माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को 11 पीली कौड़ियां और मखाने का भोग लगाएं. पूजा संपन्न होने के बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें. यह उपाय आपके बैंक बैलेंस को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है.
चंद्र देव को दें दूध मिश्रित अर्घ्य
चूंकि पूर्णिमा का सीधा संबंध चंद्र देव से है, इसलिए रात को चंद्रमा के निकलने पर उन्हें अर्घ्य जरूर दें. एक लोटे में जल, थोड़ा सा कच्चा दूध, अक्षत (चावल) और सफेद फूल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का जप करें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है .
