Gold Silver Price Today : बाजार खुलते ही ₹1,600 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमत में महीने के पहले दिन गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1,500 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी का रेट भी करीब इतना ही कम हुआ है। कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,911 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,60,193 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,561 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,350 रुपये तक गिरा। सोना 1,210 रुपये यानी 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 1,59,701 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,66,998 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,68,093 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,485 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,513 रुपये तक गिरी। 9.55 बजे यह 458 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,540 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 820 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,220 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 750 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,200 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना 610 रुपये फिसलकर 1,17,170 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।