सूर्या मर्डर केस का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, बकरीद के दिन चाकू घोंपकर की थी हत्या

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जबकि उसका साथी भाग निकलने में कामयाब रहा. बकरीद के दिन (28 मई) सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे, लेकिन असद फरार चल रहा था. बता दें कि सूर्या हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था. परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था. डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि सूर्या चौहान की असद ने चाकू मार हत्या कर दी थी. इस मामले में खोड़ा थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी. मुख्य आरोपी असद फरार था. इस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

पुलिस को सूचना मिली कि असद खोड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली और चेकपॉइंट लगाए. इसी दौरान असद और उसका एक दोस्त बाइक पर आते हुए दिखाई दिए. पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो असद को लग गई. असद को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. इस दौरान एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया. असद की बाइक बरामद कर ली गई है और जिस पिस्तौल का इस्तेमाल उसने गोली चलाने के लिए किया था, वह भी बरामद कर ली है. पुलिस पूरी घटना की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

एनकाउंटर के बाद सूर्या का मां सरोज का कहना है कि उनको एनकाउंटर के बाद असद की तस्वीर देखने के बाद ही तसल्ली मिलेगी. उन्होंने कहा कि मैंने तो सिर्फ एक ही व्यक्ति का एनकाउंटर देखा है, लेकिन मुझे तस्वीर देखनी है. सूर्या की मां ने बाकी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. सात लोगों ने मेरे बेटे के साथ ऐसा किया, सबके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए.

खोड़ा की नवनीत विहार कॉलोनी का रहने वाला सूर्या चौहान (17) बकरीद के दिन 28 मई को असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला किया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया था. फिर उसकी शुक्रवार को मौत हो गई थी. सूर्या के दोस्त आयुष ने बताया कि बकरीद के लिए कुर्बानी दिखाने की बात कर असद ने सूर्या वो वहां बुलाया था. फिर अचानक बातचीत में ही उसने पेट में चाकू गोंप दिया. परिवार वालों का दावा है कि सूर्य अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और दोबारा चाकू से उस पर हमला कर दिया.