Share Market : शेयर बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 23300 से फिसला
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। लगातार पांचवें दिन बाजार में बिकवाली दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंकों तक गिर गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 100 अंक टूटकर 23300 से नीचे आ गया। सेंसेक्स 302.16 (-0.40%) अंकों की गिरावट के साथ 73,965.18 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 105.00 (-0.45%) अंक टूटकर 23,277.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 95.03 पर पहुंच गया।
