मुंबई में अवैध निर्माण जमींदोज, गोरेगांव में अनाधिकृत दरगाह के हिस्से पर चला बुलडोजर

मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई एक अनाधिकृत दरगाह के खिलाफ की गई है। प्रशासनिक आदेश के बाद बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। मौके से आई वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अवैध निर्णाण को गिराने और मलबा हटाने का अभियान जारी है।