बिलासपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ

बिलासपुर रेलवे जोन ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन बिलासपुर और यलहंका (बेंगलुरु) के बीच 5-5 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक संख्या में कंफर्म बर्थ मिल सके। रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-यलहंका समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से हर बुधवार को 3 जून से 1 जुलाई तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन यलहंका से हर गुरुवार को 4 जून से 2 जुलाई तक संचालित होगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर क्लास और 04 एसी-III कोच शामिल हैं। समर स्पेशल ट्रेन चलने से छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के यात्रियों को राहत मिलेगा।

रेल प्रशासन का यात्रियों से रिक्वेस्ट है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का सही समय, स्टॉपेज (ठहराव) और टिकट के किराए की पूरी जानकारी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जरूर चेक कर लें।