Gold Silver Price Today : चांदी ₹5,600 सस्ती हुई, सोना में भी गिरावट, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 5,600 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि सोना 1,300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में सोना 380 रुपये तक सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 5,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

एमसीएक्स पर 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,64,796 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,60,024 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5,629 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,167 रुपये तक गिरी। सुबह 10.15 बजे यह 4,260 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,536 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

सोने की कीमत में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,59,547 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,58,598 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,334 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,213 रुपये तक फिसला। सुबह 10.20 बजे यह 1,192 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,394 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।