Share Market: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 288 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,817

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 288.79 अंक चढ़कर 81,407.39 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 98.9 अंक चढ़कर 24,817.50 पर पहुंच गया।