आइसलैंड-नॉर्वे नहीं, भारत में दिखेंगी चमकदार औरोरा लाइट्स

औरोरा लाइट्स आसमान में दिखने वाली नेचुरल कलरफुल लाइट्स हैं. इसे अरोरा बोरेलिस, अरोरा ऑस्ट्रेलिस और नॉर्दर्न लाइट्स भी कहा जाता है. यह घटना तब होती है, जब सूरज से निकले चार्ज्ड पार्टिकल्स धरती के मैग्नेटिक फील्ड से टकराकर एटमॉस्फेयर की गैसों को रोशन करते हैं. बता दें कि सूरज ने 24 घंटे से भी कम समय में अपने 4455वें क्षेत्र से 3 शक्तिशाली सोलर फ्लेयर्स निकाली हैं. इनमें X1 श्रेणी की सबसे शक्तिशाली फ्लेयर्स भी शामिल है. इन विस्फोटों के चलते रेडियो ब्लैकआउट हो गया है और कई कोरोनल मास इजेक्शन (CME) धरती की और तीव्रता से बढ़ रहे हैं. बेहद तेजी से होने वाली इस गतिविधि से आने वाले कुछ दिनों में औरोरा देखने की संभावना बढ़ गई है.

लगातार सोलर फ्लेयर्स के बाद अब कई कोरोनल मास इजेक्शन धरती की तरफ आ रहे हैं. स्पेस वेदर एंजेसियों ने 4-6 जून 2026 के लिए एक गंभीर G3 जियोमैग्नेटिक तूफान का अलर्ट जारी किया है. जब ये चार्ज्ड पार्टिकल्स धरती के मैग्नेटिक फील्ड से टकराते हैं, तब वे चमकीली नॉर्थ लाइट्स को इग्नाइट कर सकते हैं, जिससे वे संभावित रूप से लो लैटिट्यूड्स की ओर धकेल दिए जाएंगे.

आने वाले सोलर तूफानों से औरोरा सुपरचार्ज हो सकते हैं, जिससे वे सामान्य से अधिक दक्षिण में दिखाई दे सकते हैं. इसको लेकर ब्रिटेन, नॉर्थ अमेरिका और कनाडा के स्कायवॉचर्स अलर्ट हैं, लेकिन इंडियन एस्ट्रोनॉमर्स के मन में सवाल है कि क्या यह दुर्लभ खगोलीय घटना हिमालय तक पहुंच सकती है?

भले ही यह बेहद दुलर्भ है, लेकिन शक्तिशाली जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के दौरान भारत में कभी-कभी हल्की नॉर्दन लाइट्स देखने को मिली है. खासतौर से लद्धाख का ऊंचाई वाला इलाका और कम प्रदूषण वाला क्षेत्र इसके लिए सबसे उपयुक्त है. हानले डार्क स्काई रिजर्व, पैंगोंग त्सो और नुब्रा घाटी वो मुख्य जगह है, जहां चार्ज्ड सोलर पार्टिकल्स लाइट ग्रीन और पर्पल कलर की चमक पैदा कर सकते हैं.

नॉर्दन लाइट्स के लिए लद्दाख का पैंगोंग झील, हानले, नुब्रा घाटी, कारगिल और अरुणांचल प्रदेश का तवांग भारत के सबसे बहेतरीन जगहों में से एक है. यहां अक्टूबर-मार्च तक आसमान सबसे साफ रहता है. हालांकि, यहां आइसलैंड की तरह नजारा इतना चमकीला तो नहीं दिखता, लेकिन इस हफ्ते की सोलर फ्लेयर्स जैसी इंटेंस सोलर एक्टिविटी इन हिमालयी क्षेत्रों पर हल्की औरोरा रोशनी बिखेर सकती है.