भूकंप के झटकों से दहला असम, नेपाल-चीन और भूटान तक महसूस किए गए झटके… 5.3 रही तीव्रता
रविवार को भारत सहित कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके भारत के साथ-साथ नेपाल, चीन और भूटान में भी महसूस किए गए. भारत में इसका असर असम और बंगाल के कुछ हिस्सों में देखने को मिला. इस भूकंप का केंद्र भूटान था. बांग्लादेश और उत्तरपूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, जिनमें पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्से शामिल हैं, भूकंप के झटके महसूस किए गए.
बता दें कि 20 मई 2026 को जापान के दक्षिणी हिस्से में स्थित कागोशिमा क्षेत्र में भी 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. भूकंप के झटकों से इलाके की कई इमारतें हिल गई थीं, जिससे स्थानीय निवासियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया था.
