इजरायल-ईरान में फिर जंग, IDF ने तेहरान की पेट्रोकमिकल फैक्ट्री पर दागी मिसाइल
इजरायल-ईरान के बीच फिर से भीषण युद्ध शुरू हो गया है. सोमवार तड़के से दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहे हैं. इसी बीच इजरायली सेना ने बताया कि उसकी एयरफोर्स ने ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत के महशहर शहर में एक पेट्रोकेमिकल परिसर में कई ठिकानों पर हमला किया है. सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ऑपरेशन के बारे में अधिक जानकारी बाद में जारी की जाएगी. ईरानी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से पहले ही इस हमले की खबर दी थी. एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायली सेना ने करुण पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया, जिससे संयंत्र के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा. अधिकारी ने कहा कि नुकसान की सीमा और हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी.
ताजा घटनाक्रम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर ईरान के हमला का पलटवार नहीं करने का अनुरोध किया था, जिसको इजरायली पीएम ने स्वीकार कर लिया था. हालांकि, अब ने ईरान पर जोरदार पलटवार करते हुए जोरदार हमला किया है.
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरफोर्ट पर हमले किए और इस हमले को ईरान के अंदर रडार प्रतिष्ठानों पर हाल ही में इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब के रूप में बताया. IRGC ने एक बयान में कहा कि ये हमले इजरायली बलों द्वारा देश के तीन क्षेत्रों में रडार स्थलों को निशाना बनाने के कुछ ही मिनट बाद किए गए थे.
