‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’ इजरायल से जंग दोबारा शुरू होते ही आई भारत की एडवाइजरी
मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर बमबारी तेज हो गई है. ईरान औरन इजरायल की बीच सैन्य संघर्ष बढ़ गया है. ऐसे में ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अलर्ट एडवाइजरी जारी कर दी है. भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी है. तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वो फिलहाल ईरान की किसी भी तरह की यात्रा करने से पूरी तरह बचें. दूतावास ने साफ किया है कि सुरक्षा के लिहाज से अभी वहां जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.
इसके साथ ही, भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीयों को भी देश से निकलने के लिए कहा है. एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय ईरान में रह रहे सभी भारतीय जो भी साधन मौजूद हों, उनका इस्तेमाल करके तुरंत देश से बाहर निकल जाएं.
