Share Market : बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23327

आज के शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक- निफ्टी 85.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,327.50 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 95.56 पर आ गया। ब्लू-चिप शेयरों जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी हुई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी बाजार के लिए सकारात्मक रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 303.73 अंक बढ़कर 74,222.49 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.40 अंक चढ़कर 23,327.50 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक सबसे बड़े लाभ में रहे। वहीं, टाटा स्टील, इटरनल लिमिटेड, अदानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।