Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में फिर मची हलचल! जानें ताज़ा भाव

सोने-चांदी के दामों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है, हालांकि बीते कुछ दिनों की भारी गिरावट का असर अभी भी बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। आंकड़ों की माने तो सोना कारीब ₹1,600 प्रति 10 ग्राम तक गिरा था और चांदी ₹5,000 प्रति किलो तक टूट गई। बता दें कि वैश्विक स्तर (Global Level) पर महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और मिडिल ईस्ट तनाव जैसे कारणों से बुलियन मार्केट में दबाव बना रहा। हालांकि अब कीमतों में हल्की रिकवरी (rebound) देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट के हिसाब से आज भारत में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.50 लाख से ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब ₹1.35 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। चांदी की बात करें तो चांदी ₹2.3 लाख से ₹2.5 लाख प्रति किलो के आसपास है।