भारतीय खिलाड़ियों ने 11वीं बार पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया, दीप्ति दुनिया की टॉप विकेट टेकर बनीं
भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से हराया। दीप्ति शर्मा ने सिर्फ 10 रन केर 5 विकेट लिए। अब वे विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले हरमन ने टॉस के समय पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।
पाकिस्तान के खिलाफ पुरुष-महिला, जूनियर और सीनियर मिलाकर लगातार 11वें क्रिकेट मैच में भारत ने नो हैंडशेक का स्टैंड बरकरार रखा। पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच तनाव के बाद भारतीय टीमों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था।
सितंबर 2025 : एशिया कप से इसकी शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच हुआ तीनों में हाथ नहीं मिलाया गया।
अक्टूबर 2025 : विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में भी नो हैंडशेक जारी रहा।
नवंबर 2025 : मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी भारतीय टीम हाथ न मिलाने के स्टैंड पर कायम रही।
दिसंबर 2025 : अंडर19 एशिया कप में दो भारत-पाकिस्तान मैच हुए। दोनों में नो हैंडशेक जारी रहा।
फरवरी 2026 : हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया गया।
फरवरी 2026 : पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप और अक्तूबर 2025 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी यह परंपरा जारी रही।
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। शेफाली ने पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल की फुल लेंथ बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। हालांकि, वे इसी ओवर में स्लिप को कैच भी दे बैठीं। उन्होंने महज 6 रन बनाए।
