CG : बच्चों से अनुचित व्यवहार करने वाली हेड मास्टर को डीईओ ने हटाया, जारी किया आदेश!
छत्तीसगढ़: मुंगेली जिले के DEO ने बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करने व तुच्छ दृष्टि से देखने के गंभीर आरोप में शा.प्रा.शाला देवगांव विख व जिला-मुंगेली में हेड मास्टर एलबी के पद पर पदस्थ शायरा बानो का स्थानांतरण शा.प्रा.शा. चारभाठा विख व जिला-मुंगेली में कर दिया है। DEO ने आदेश जारी कर चारभाठा स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने व जॉइन का निर्देश दिया है। बता दें कि ग्राम पंचायत देवगांव के सरपंच ने डीईओ को पत्र लिखकर हेड मास्टर के खिलाफ गंभीर शिकायत की थी। शिकायत में लिखा कि हेड मास्टर द्वारा स्कूलों में बच्चों के साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया जाता जिससे स्कूल में अध्ययन अध्यापन का माहौल नहीं बन पा रहा है।
डीईओ ने सरपंच की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हेड मास्टर का स्कूल से अन्यत्र तबादला कर दिया है।
