Share Market : शेयर बाजार में नरम शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती सुस्ती के बाद संभले
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह नरम शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 111.23 अंक गिरकर 77,044.39 पर आ गया; निफ्टी 26.85 अंक गिरकर 24,058.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 94.71 पर आ गया।
