‘रील’ बनाने के चक्कर में सांप को चूमने गये शख्स.. Video जीभ पर सांप ने डस लिया, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश : अमरोहा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक शख्स को रील बनाने के दौरान सांप ने काट लिया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स रील बनाने के लिए सांप को हाथ में लेकर चूमने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया। जीभ पर सांप द्वारा काटने के बाद शख्स की हालत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरा मामला अमरोहा जिले के हैबतपुर गांव का है। यहां शुक्रवार को 50 वर्षीय जितेंद्र कुमार नाम का किसान सांप को बचाने के बाद उसके साथ वीडियो बना रहा था। लोगों को दिखाने के लिए वह सांप के साथ फोटो खिंचवा रहा था और रील बनवा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि सांप के साथ वीडियो बनवाते वक्त शख्स नशे में था और धूम्रपान कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।
सोशल मीडिया पर जो कथित वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि शख्स सांप को अपनी गर्दन के चारों ओर लपेटते हुए और जीभ से सटाते हुए दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही शख्स ने अपनी जीभ को सांप की तरफ बढ़ाया, सांप ने अचानक से हमला किया और उसकी जीभ पर डस लिया। इस कारण वहां पर खड़े लोग डर गए। सांप के डसने के कारण शख्स की हालत बिगड़ गई। उसके पहले नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के इस व्यक्ति ने सांप को पकड़ा,
फिर सांप के साथ खेलने लगा,
सांप से खुद की जीभ पर किस कराने जैसे करतब दिखाना शुरू किया,
अचानक सांप ने उसे जीभ पर ही काट लिया.
हालत गंभीर,
व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है. pic.twitter.com/8roTgeI0ni— Priyanshu Mishra 🎭 (@Apka_Priyanshu) June 15, 2025