कर्क राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. आने वाली 22 जून 2026 को एक विशेष खगोलीय घटना होने जा रही है, जो कई लोगों के जीवन में खुशहाली और तरक्की के दरवाजे खोलेगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते हैं, जिससे अलग-अलग शुभ योगों का निर्माण होता है. इसी क्रम में, 22 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय गुरु और शुक्र पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं. बुध के आते ही यहां त्रिग्रही योग का अद्भुत और शक्तिशाली संयोग बनेगा. ज्योतिष में इस त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना गया है.

माना जा रहा है कि बुध, गुरु और शुक्र की यह युति धन, बुद्धि, सुख-समृद्धि और सफलता का कारक बनेगी. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन विशेष रूप से 4 राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा.

इन 4 राशियों के लिए चमकेगा भाग्य:

1. मिथुन राशि:
त्रिग्रही योग आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी . अपनों का सहयोग मिलेगा.

2. कर्क राशि:
आपकी राशि में बन रहे इस योग का सबसे सीधा और सकारात्मक असर आप पर पड़ेगा. आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और धन कमाने के नए स्रोत खुलेंगे.

3. कन्या राशि:
करियर और धन के मामले में आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी. निवेश के लिए यह अनुकूल समय है, और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे.

4. मकर राशि:
व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार करने का है. किसी बड़ी डील के साइन होने की संभावना है. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.