गरियाबंद : सांड ने महिला को पटककर मार-डाला,VIDEO, 2 सांडों को लड़ते देख भागी, उसी तरफ दौड़ पड़े

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद जिले में सांड के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में रविवार (15 जून) को बीच रास्ते में 2 सांड लड़ रहे थे। तभी महिला वहीं से गुजर रही थी। उसी वक्त एक सांड महिला की तरफ दौड़ गया और उसे पटककर मार डाला। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है

जानकारी मुताबिक, पीलाबुड़ू (35) अपने घर के पास की दुकान से सामान लेने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो उसने सड़क पर मवेशियों को लड़ते देखा। उसने तेजी से भागने की कोशिश की तभी एक सांड ने हमला कर दिया। वहां और भी लोग बच्चे मौजूद थे, वे स्थिति को देखते हुए सुरक्षित जगह चले गए। हमले के बाद पीलाबुड़ू सड़क पर जोरदार तरीके से गिर गई और पेट और सीने में गहरी चोट आ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।