मोटा कहने पर विवाद, 10वीं के छात्र की हत्या, बदला लेने चाकू लेकर आया था क्लासमेट
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां 10वीं के स्टूडेंट ने अपने ही क्लासमेट का मर्डर कर दिया। जानकारी के अनुसार पूरा विवाद मोटा कहने को लेकर हुआ। पूरा मामला रायपुर से लगे मामला तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव का बताया जा रहा है। इस घटना में आरोपी छात्र खुद भी घायल हुआ है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने अमन यदु (16) को बोर्ड एग्जाम के दौरान मोटा कह दिया था। तभी से अमन और आरोपी छात्र के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार 19 जून को दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर 16 साल के अमन यदु ने चाकू निकाला लेकिन आरोपी छात्र ने चाकू छीनकर उसे ही मार डाला। इस घटना में आरोपी द्वारा अमन के सीने और गर्दन पर चाकू घोंपने से उसकी मौत हो गई। तो वहीं आरोपी स्वयं भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
