जून के 8 दिन बाकी, 5 दिन बंद रहेंगे SBI-HDFC-ICICI बैंक! अभी से कर लें प्लानिंग
जून का महीने आखिरी पड़ाव पर है. इस हफ्ते देश के बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक, जैसे एसबीआई (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) के कस्टमर्स को अपनी ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए. आरबीआई (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 23 जून से 28 जून 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक तीन दिन के लिए बंद रहने वाले हैं. अगर इस हफ्ते कुछ काम है तो आप लास्ट मोमेंट में होने वाली परेशानियों और असुविधा से बचने के लिए पहले से ही प्लानिंग करनी होगी. आरबीआई (RBI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस हफ्ते पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक तीन दिन बंद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस पूरी तरह से काम करेंगी. लेकिन यदि आपको चेक क्लियरेंस, नया अकाउंट खुलवाने या ड्राफ्ट बनवाने के लिए फिजिकली बैंक जाना है तो आपको छुट्टियों का ध्यान रखना होगा. देश के अलग-अलग हिस्सों में ये वीकेंड और त्योहार एकसाथ होने के कारण तीन दिन तक खिंच रही हैं.
इस हफ्ते 26 जून से 28 जून तक बैंकों में पूरी तरह ताला लटका रहेगा. इसकी शुरुआत 26 जून यानी शुक्रवार से होगी, इस दिन मुहर्रम के मौके पर देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इन शहरों में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, कानपुर, पटना, भोपाल, जम्मू, श्रीनगर, नागपुर, रायपुर, रांची, अगरतला, आइजोल, बेलापुर और विजयवाड़ा शामिल हैं. इसके अगले दिन यानी 27 जून को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. 28 जून को संडे होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होता.
आरबीआई (RBI) बैंकों की छुट्टियों को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड करता है. इसमें राज्यों के स्थानीय त्योहार और जयंती भी शामिल हैं. इस हफ्ते के अलावा जून के आखिरी दो दिन भी देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. आगामी 29 जून को संत गुरु कबीर की जयंती के मौके पर शिमला के पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 30 जून को आइजोल में क्षेत्रीय त्योहार ‘रेमना नी’ (Remna Ni) के चलते अवकाश रहेगा.
भले ही 26 तारीख से लेकर अलग-अलग शहर में 5 दिन या इससे कम बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस दौरान कस्टमर्स के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी. डिजिटल इंडिया के दौर में नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और यूपीआई (UPI) जैसी ऑनलाइन सर्विस 24×7 चालू रहेंगी. आप घर बैठे फंड ट्रांसफर, बिल का भुगतान, बैलेंस चेक और अकाउंट मैनेजमेंट जैसे जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा कैश की जरूरत के लिए एटीएम (ATM) सर्विस भी हमेशा की तरह सुचारू रूप से काम करती रहेंगी. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए कस्टमर अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें.
जून में बाकी बची छुट्टियों की लिस्ट
26 जून—-मुहर्रम के कारण अवकाश
27 जून—-महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी
28 जून—-रविवार
29 जून—-संत गुरु कबीर जयंती (शिमला)
30 जून—-‘रेमना नी’ (आइजोल)
