PM मोदी से मिलीं मेलोनी, बोलीं- इटली-भारत में गहरी दोस्ती

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कननास्किस में तीन दिनों तक चले G7 समिट का समापन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गेस्ट नेशन के तौर पर समिट का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने कई वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की। कनाडा के PM मार्क कार्नी ने मोदी का वेलकम किया। PM मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मिले। दोनों नेता मुस्कुराते नजर आए।

पीएम मोदी की मुलाकात ज्यादातर देशों के नुमाइंदों से हुई, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम भी शामिल है। पीएम मोदी और मेलोनी का जब जी-7 समिट में आमना-सामना हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए कुछ देर की बातचीत की। इस मुलाकात के बाद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “इटली और भारत एक गहरी दोस्ती से जुड़े हैं।”

पीएम मोदी ने दी भी प्रतिक्रिया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मेलोनी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं पीएम जॉर्जिया मेलोनी। भारत और इटली की दोस्ती और भी मजबूत होगी, जिससे हमारे लोगों को फायदा होगा”