वैभव सूर्यवंशी आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं, श्रेयस की कप्तानी में पहली बार उतरेगा भारत
भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी। यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
वैभव के पास सबसे कम उम्र में इंडिया डेब्यू का मौका है। डेब्यू कैप मिलने पर वैभव महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वे टी-20 में टीम इंडिया के 15वें कप्तान बने हैं। उनसे पहले धोनी, रोहित, कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल चुके हैं। श्रेयस ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल 2023 में खेला था।
