महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक, टाली गई 28 जून की परीक्षा
महाराष्ट्र के ठाणे से TET का पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है. शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की 28 जून यानी कल होमे वाली परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है. शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी.
