आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज में हराया, दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता
आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही भारतीय टीम को तीन साल बाद किसी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 2023 में वेस्टइंडीज ने 3-2 से हराया था। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की ओर से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बना सकी। तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। आयरलैंड के लिए जय मूंदड़ा ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
