Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें ताज़ा भाव

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में हलचल तो है, लेकिन चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जिससे खरीदार और निवेशक दोनों ही सतर्क नजर आ रहे हैं। 1 जुलाई को जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, देश में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में देखी गई।

इंटरनेशनल मार्केट(Comex) में गोल्ड में 1.19% की गिरावट आई और कीमत 47.90 डॉलर टूटकर 3,990.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 2.63% से गिरकर 57.915 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं घरेलू बाजार यानी MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की बात करें तो यहां पर भी सोना-चांदी गिरावट के साथ ओपन हुआ। MCX पर सोना (Gold) करीब 1155 रुपए गिरकर 1,42,531 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी (Silver) में 3810 रुपए की गिरावट के साथ 2,25,000 लाख प्रति किलो के हिसाब से कारोबार करती दिखी।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। कीमतों में यह स्तर पिछले कुछ दिनों से मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कायम है, जो बाजार में अनिश्चितता को दर्शाता है।