पुणे :बीच सड़क पर हुई कहासुनी, फिर कार वाले ने बाइक सवार को उड़ाया… रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

पुणे के हिंजवड़ी आईटी पार्क इलाके में गुरुवार सुबह रोड रेज की एक खौफनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मारुंजी लिंक रोड स्थित विप्रो सर्कल के पास एक बाइक सवार और सफेद मारुति स्विफ्ट डिजायर कार चालक के बीच पहले कहासुनी हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद बाइक सवार ने कार का पीछा किया और कार की खिड़की के पास पहुंचकर अंदर बैठे शख्स पर हमला करने की भी कोशिश की. इसके बाद कार चालक ने कथित तौर पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराया. हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है. घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर कैपजेमिनी की ओर फरार हो गया. पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.