छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर्स (उप निरीक्षकों) को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) के पद पर प्रमोट किया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से वर्ष 2026 की यह योग्यता सूची जारी की गई है। इस पदोन्नति सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रमोट होने वाले अधिकांश सब इंस्पेक्टर वर्ष 2013 बैच के हैं। 12 अगस्त 2013 और उसके आस-पास नियुक्त हुए इन अधिकारियों को लंबे समय से इस प्रमोशन का इंतजार था। सूची में पहले स्थान पर सक्ती जिले के श्री चन्द्रप्रकाश कंवर का नाम है, वहीं गरियाबंद के मनीष यादव, बलौदाबाजार के प्रियेश जॉन और नारायणपुर के धीरेंद्र कुमार तिवारी समेत कुल 61 पुलिस अफसरों के नाम शामिल हैं।