Gold Silver Price Today : खुलते ही पिटे सोने-चांदी के दाम, 8,000 से ज्यादा गिरे रेट!
अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। ऐसे में निवेशकों की नजर इस सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों पर है। आज यानी 13जुलाई 2026 को घरेलू बाजार में सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। घर से निकलने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आज इंटरनेशनल मार्केट से लेकर आपके शहर तक 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड और चांदी के लेटेस्ट भाव क्या चल रहे हैं।
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 1.12% तक गिरा और कीमत 46.20 डॉलर घटकर 4067.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 2.64% घटकर यह 58.575 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.17 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।
