Gold Silver Price Today : खुलते ही चमक उठे सोने-चांदी के दाम, 1,000 से उपर चढ़ गईं कीमतें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन के साथ ससर्राफा बाजार में रौनक लौट चुकी है। 14 जुलाई को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। बता दें कि मिडिल ईस्ट तनाव (Middle East Tension) के चलते सोने चांदी के दामों में उथल-पुथल मची हुई है। आज यानी मंगलवार 14 जुलाई 2026 को International मार्केट में सोने (Gold) की कीमत में मामूली तेजी देखी गई है तो वहीं चांदी (Silver) की कीमत में मामूली गिरावट देखी जा रही है। ऐसा कह सकते हैं कि कीमतें किसी रोलर कोस्टर राइड के जैसे ऊपर नीचे हो रही है। कॉमेक्स पर सुबह 9:00 बजे गोल्ड का प्राइस 0.38% की तेजी के बाद 4,021 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर प्राइस 0.31% की गिरावट के बाद 57.790 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।

वहीं घरेलू बाजार यानी MCX में भी सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। MCX पर सोना 0.49% बढ़कर करीब ₹1,40,994 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी के भाव भी उछले हैं। यह लगभग 0.39% बढ़कर ₹2,18,313 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी है।

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.31 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.10 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी 2.19 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।