उज्जैन : लुटेरी दुल्हन की साजिश..दो लाख रुपये में की शादी,सहेलियों संग होने वाली थी फरार..ससुराल वालों ने कर दिया पुलिस के हवाले

मध्य प्रदेश : उज्जैन में शादी कर ससुराल को लूटने के आरोप में महिला सहित तीन लोग पकड़ाए हैं इन सभी पर आरोप है कि करीब दो लाख लेकर शादी करने वाली पत्नी दो दिन बाद ही अपने दो महिला साथी के साथ फरार होने वाले थी. लेकिन, ससुराल पक्ष ने शक होने पर उन्हें पकड़कर घट्टिया पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, उज्जैन जिला के घट्टिया स्थित बिछड़ोद गांव निवासी ड्राइवर संजय बैरागी ने 1.91 लाख रुपये देकर 16 जून को इंदौर की भावना से गांव के मंदिर में शादी की थी. लेकिन, शादी के अगले ही दिन से भावना बहानेबाजी कर रही थी. उसने 18 जून की रात दो महिलाओं को भी बुलाकर भागना की तैयारी कर ली. बैरागी के परिजनों ने उनके भागने की शंका होने पर तीनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और गुरुवार को थाने को सौंप दिया. पुलिस को संजय बैरागी ने बताया कि उम्र 35 वर्ष होने पर भी शादी नहीं हो रही थी. इस बीच, रिश्ते में मौसा लगने वाले विष्णु दास ने पिछले हफ्ते बड़वाह में दो लड़कियां दिखाने के बाद इंदौर स्थित मरीमाता पर भावना मराठे को दिखाया. लड़की के हां करने पर उसे 1100 रुपये शगुन के दिए. लड़के ने बताया कि लड़की ने उसे 200 रुपये दिए. इसके बाद, लड़की ने गाड़ी कर आने के लिए 11 हजार रुपए मांगे, तो लड़के ने ऑनलाइन 11 हजार रुपये दे दिए.

पीड़ित युवक ने बताया, ’16 जून को मेरे मौसा विष्णुदास और दो लोगों के साथ भावना आई. उनकी मांग अनुसार 1 लाख 80 हजार कैश देते हुए वीडियो बनाया. इसके बाद एक शपथ पत्र बनवाकर गांव के मंदिर में शादी कर ली. इस दौरान उसको कुछ रकम के साथ मंगलसूत्र पहनाया. फिर दो दिन भावना ने बहाने से मुझे अपने से दूर रखा. 18 जून को शंका होने पर नजर रखी, तो पता चला कि वो जाना चाहती है. उसने इंदौर में एक मैडम को फोन कर कहा कि मेरा यहां दम घुट रहा है, मुझे ले जाओ… तो मैडम ने मुझे कहा भावना को इंदौर छोड़ जाओ. मना किया तो सुबह दो महिला घर आई और भावना को ले जाने लगी.’ इसमें दुल्हन को लेने आई महिला और दूल्हे के परिवार वालों में गहमा-गहमी की बात चल रही है. इस बीच महिला ने अपने आप को इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का रिश्तेदार बताते हुए धमकाया. महिला बोली गोलू शुक्ला का नाम सुना है, वो मेरा रिश्तेदार है, पावर रखना अपनी जेब में… इधर एसपी ने कहा कि दुल्हन भावना सहित दो अन्य महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 1 लाख 90 हजार रुपये देने की बात सामने आई है. उसको वेरिफाई कर रहे है.