‘मोदी का नाम लेने से डरते हैं…’, पाकिस्तानी सांसद ने ही शहबाज शरीफ को बताया बुजदिल…Video

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है जिसके तहत पाक और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा है एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान दो बार भारत पर हमले की कोशिश कर चुका है और हर बार भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया.मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है गुरुवार रात को पाकिस्तान ने बॉर्डर से सटे भारतीय सैन्य ठिकानों को निशान बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे मुंहतोड़ जवाब मिला है. इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के लाहौर, कराची और रावलपिंडी में ड्रोन अटैक किए गए हैं और काफी नुकसान हुआ है. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने ही मुल्क में घिरते नजर आ रहे हैं पाकिस्तानी की सांसद शाहिद खट्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी सरकार और शहबाज शरीफ को लताड़ रहे हैं. वीडियो में शाहिद खट्टर पीएम शाहबाज को बुजदिल बुला रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री इतने डरपोक हैं कि वह नरेंद्र मोदी का नाम भी नहीं ले सकते. उन्होंने कहा कि अगर किसी देश का लीडर ही बुजदिल हो तो वह सेना कभी जंग नहीं जीत सकती.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘जब एक पाकिस्तानी सांसद ही अपने पीएम को बुजदिल कहे और स्वीकार करे कि वह मोदी का नाम लेने से डरते हैं, तो यह अपने आप में सारी कहानी बयां करता है. उनकी सेना का मनोबल टूट चुका है और सरकार दिशाहीन है. भारत के निर्णायक रुख पाकिस्तान को परेशान कर दिया है.’