मुंबई में नकली दूध रैकेट का पर्दाफाश, FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई

महाराष्ट्र के मुंबई और छत्रपति संभाजीनगर में नकली दूध के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच और एफडीए की टीम ने मुंबई के दहिसर इलाके में 470 लीटर नकली दूध बरामद किया है। इसके अलावा छत्रपति संभाजीनगर में 496 किलोग्राम पाउडर के आधार पर मिलावटी दूध बनाने का खुलासा हुआ है। पिछले 24 घंटों के भीतर, FDA अधिकारियों ने राज्य भर में सात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये के मिलावटी दूध को जब्त किया है. यह कार्रवाई नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है. छापेमारी के दौरान मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित पारसी डेयरी फार्म में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कथित लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.