Gold Silver Price : इस हफ्ते सोने-चांदी में भारी गिरावट, 4900 रुपये तक लुढ़के दाम; चेक करें ताजा भाव

सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,200 रुपये और 4,900 रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Price) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,209 रुपए कम होकर 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,29,302 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,31,325 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,05,869 रुपे प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,07,526 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 17 जुलाई को शाम के सत्र में 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 13 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,42,289 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

वहीं, बात करें MCX की तो MCX पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट शुक्रवार को 658 रुपये बढ़कर 140348 रुपये (MCX Gold Price) के स्तर पर बंद हुआ।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 4,917 रुपये कम होकर 2,15,474 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,20,390 रुपये प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 15 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,20,391 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 17 जुलाई को शाम के सत्र में 2,15,474 रुपये प्रति किलो देखा गया।

शुक्रवार को MCX पर चांदी 4 सितंबर 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपये बढ़कर 216403 रुपये (MCX Silver Price) के स्तर पर बंद हुआ।