Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में फिर लगी आग! आसमान पर पहुंचे दाम, जानिए ताजा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सोने और चांदी की कीमतों में नया अपडेट देखने को मिला है। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। करीब सुबह 9 बजे तक आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.21% तक चढ़कर कीमत 4027.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.98% बढ़कर यह 57.440 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

आज यानी 20 जुलाई को भारत में सोने के दाम में उछाल देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold rate today) करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.3- लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1.07 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है।

अगर चांदी की बात करें तो आज यानी 20 जुलाई को सिल्वर के दाम में भी उछाल देखने को मिली है। चांदी का भाव ₹2.19 लाख प्रति किलो के बीच बना हुआ है। जो हाल के दिनों में कुछ स्थिर होते दिख रहा है।

सोने और चांदी (Gold Silver) में पिछले हफ्ते गिरावट का सिलसिला जारी रहा, जहां सोना और चांदी करीब 2,200 रुपये और 4,900 रुपये से अधिक सस्ते हुए थे। बता दें कि 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,29,302 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,31,325 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,05,869 रुपे प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,07,526 रुपये प्रति 10 ग्राम था।